Uttar-Pradesh: राजधानी लखनऊ को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर में ‘भारत मंडपम’ की तर्ज पर एक वर्ल्ड-क्लास इंटरनेशनल एग्जीबिशन-cum-कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना को नई गति मिल गई है। यह परियोजना दुदवा/सेक्टर-15 क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जो लखनऊ को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

बता दें, इस परियोजना की संशोधित लागत अब लगभग 1435 करोड़ रुपये प्रस्तावित की गई है, जो पहले करीब 1297 करोड़ रुपये थी। लागत में वृद्धि के बाद अब इसकी मंजूरी प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

बता दें, प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें करीब 10,000 लोगों की क्षमता वाला विशाल कन्वेंशन हॉल बनाया जाएगा, जहां बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इसके अलावा 2500 सीटों का एक आधुनिक ऑडिटोरियम भी होगा, जो सांस्कृतिक और व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा।

वहीं, परियोजना में बड़े स्तर पर पार्किंग, हाई-एंड सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की सुविधाएं भी शामिल होंगी। साथ ही, यहां 5-स्टार और बजट होटल की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह कन्वेंशन सेंटर डिफेंस एक्सपो जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी तैयार किया जाएगा, जिससे लखनऊ की पहचान एक ग्लोबल इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत होगी।

मानना है कि इस परियोजना से न केवल शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। यह प्रोजेक्ट लखनऊ के विकास को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

UP Breaking : Prayagraj में बहुत बड़ा हादसा,कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी,कई के दबे होने की आशंका

शेयर करना
Exit mobile version