राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। सिसेंडी कस्बे में एक महिला और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या पानी से भरे टब में डुबोकर की गई, जबकि उसके दिव्यांग बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि वारदात घर के अंदर ही अंजाम दी गई। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है। यह पूरा मामला मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे का बताया जा रहा है।














