AI+ Nova 2 सीरीज के दो नए 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुए हैं। ये दोनों स्मार्टफोन AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G नाम से उपलब्ध हैं। इसके अलावा, AI+ Nova Flip 5G भी कंपनी ने पेश किया है। नई सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप शामिल है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। दोनों डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक पावर बैकअप देती है।
बता दें, कीमत की बात करें तो AI+ Nova 2 5G की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। इस फोन का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध होगा, लेकिन इसकी कीमत अभी घोषित नहीं की गई है। AI+ Nova 2 Ultra 5G की कीमत 14,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसका 8GB RAM वाला मॉडल भी जल्द लॉन्च होगा।
वहीं, AI+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं, AI+ Nova 2 5G में 6.745-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। अल्ट्रा मॉडल में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 8GB तक की RAM है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में Unisoc T8200 चिपसेट के साथ 6GB तक RAM मिल रही है।
बता दें, AI+ Nova 2 Ultra 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX752 सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। AI+ Nova 2 5G में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों स्मार्टफोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है।
बैटरी चार्जिंग की बात करें तो अल्ट्रा वेरिएंट 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। दोनों फोन Flipkart पर जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।














