रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में जल्द ही भव्य शिव कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिससे शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान में नई ऊर्जा मिलेगी। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पांच प्रमुख घोषणाओं से रुद्रपुर की तस्वीर बदल जाएगी। यह घोषणाएं शहर के विकास को एक नई दिशा देंगी और रुद्रपुर को आस्था, पर्यटन और विकास का केंद्र बनाएंगी।

गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मानसखंड कॉरिडोर के तहत नीलकंठ धाम, शिव मंदिर और गोल्ज्यू मंदिर को जोड़ने की घोषणा की। इस प्रस्तावित कॉरिडोर में 51 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा और नीलकंठ भवन का निर्माण किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

महापौर ने नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय और निगम टीम के साथ स्थल निरीक्षण भी किया और कहा कि छह एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर इस शिव कॉरिडोर को साकार किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर शहर के विकास के लिए अन्य कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जैसे भूरारानी और गंगापुर रोड का चौड़ीकरण, अटरिया मोड़ से इंदिरा कॉलोनी तक मिनी बाईपास, किच्छा रोड पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पर्यावरण मित्रों के लिए आवास निर्माण।

मुख्यमंत्री ने त्रिशूल चौक के बाद अब डमरू चौक का निर्माण करने की भी घोषणा की, जिससे रुद्रपुर को धार्मिक पहचान मिलेगी और शहर में सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण होगा। इन परियोजनाओं का कुल लागत लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक है, और इन योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से रुद्रपुर में एक नए विकास का दौर शुरू होगा।

महापौर विकास शर्मा ने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से रुद्रपुर जल्द ही आस्था, पर्यटन और विकास का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

योगी सरकार के बजट पर भयंकर बरसे सपा विधायक Atul Pradhan, चुन-चुनकर लगाए कई आरोप

शेयर करना
Exit mobile version