अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद गठित नई विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दे कि बुधवार को SIT ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मामले की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और आगे की जांच की रणनीति तैयार की।

वही बैठक में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई, जुटाए गए सबूत, बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं और बैंक कर्मचारियों की भूमिका को लेकर जानकारी ली गई। SIT ने जेल में बंद आठों आरोपियों से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की और जांच में सामने आए अन्य संदिग्धों के बारे में अधिकारियों से फीडबैक लिया।

नई SIT करेगी पूरे मामले की समीक्षा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गठित SIT की कमान आईजी लखनऊ रेंज किरण एस को सौंपी गई है। टीम में अयोध्या रेंज के DIG सोमेन बर्मा और अयोध्या के SSP डॉ. गौरव ग्रोवर को भी शामिल किया गया है।

पहले मामले की निगरानी अयोध्या पुलिस और रेंज स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही थी, लेकिन अब जांच SIT के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी। टीम पूरे प्रकरण की नए सिरे से समीक्षा करेगी।

डिजिटल और वित्तीय साक्ष्यों की होगी जांच

सूत्रों के मुताबिक SIT आरोपियों से पूछताछ, बरामद सामान, दस्तावेजी रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की जांच करेगी। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों की संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा सकती है।

मामले से जुड़े लोगों से दोबारा पूछताछ किए जाने की भी संभावना है। जांच को मजबूत बनाने के लिए SIT में जल्द ही फॉरेंसिक विशेषज्ञ और चार्टर्ड अकाउंटेंट को शामिल किए जाने की तैयारी है।

राम मंदिर ट्रस्ट ने बदले बैंकिंग अधिकार

वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बैंकिंग कार्यों के लिए नए साइनिंग अथॉरिटी तय किए हैं। ट्रस्ट ने अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन, जगदीश आफले और सीए चंदन राय को बैंक हस्ताक्षर के लिए अधिकृत किया है। अब इन तीनों में से किसी भी दो सदस्यों के हस्ताक्षर से बैंकिंग कार्य किए जा सकेंगे। ट्रस्ट अपने भुगतान और अन्य वित्तीय कार्य इसी व्यवस्था के तहत पूरा करेगा।

जगदीश आफले मंदिर निर्माण के शुरुआती चरण से ट्रस्ट से जुड़े हैं और निर्माण कार्यों की निगरानी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सीए चंदन राय को वित्तीय विशेषज्ञता के कारण जिम्मेदारी दी गई है।

Sawan की शुरुआत पर Lucknow के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर!

शेयर करना
Exit mobile version