आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटा दिया है. अब आप सांसद अशोक मित्तल राज्यसभा में उप नेता होंगे.
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र सौंपा है. इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि सांसद राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए.
खैर आप के इस फैसले को लेकर दिल्ली से लेकर पूरे देश में सियासी हलचल मच गई है…और आम आदमी पार्टी के इस फैसले पर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे है…..












