जयपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम के दौरान चाकू और डंडों से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। बता दें ये बीते गुरुवार देर रात हुई जब RSS के कुछ कार्यकर्ता शरद पूर्णिमा के मौके पर जयपुर के करणी विहार में खीर बांट रहे थे। शरद पूर्णिमा के मौके पर ही ये कार्यक्रम रखा भी गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने RSS कार्यकर्ताओं पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। बता दें इस हमले में RSS के करीब 8 कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती भी कराया गया । इस बीच खबर ये भी है कि RSS कार्यकर्ताओं से हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मिलने पहुंचे। इसके अलावा क्षेत्र के विधायक गोपाल शर्मा भी घायलों से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। इस पूरे प्रकरण पर डीसीपी (West) अमित कुमार ने बताया कि सभी घायलों को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मामले पर क्या बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर

कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैनें अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। राजस्थान में कानून का राज होगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जयपुर करणी विहार में ‘खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन हो रहा था। ठीक इसी वक्त 2 से 3 लोग वहां आए उन्होंने पहले खीर की बड़ी डेगची पर लात मारी फिर गाली-गलौच करने लगे। कुछ लोगों ने जब टोका तो उनपर आक्रमक होकर हमला कर दिया।

UP Byelection | उपचुनाव के लिए बन गई INDIA गठबंधन की बात, कांग्रेस को दो सीटें देगी सपा | Congress

शेयर करना
Exit mobile version