समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद राजीव राय ने एक बार फिर विपक्षी नेताओं को चुनौती दी है। उन्होंने सीधे तौर पर यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को चेतावनी दी कि अगर उन्हें हिम्मत है तो वे पंचायत चुनाव तुरंत कराएं। राजीव राय ने कहा,- हम नहीं डरे हैं। तत्काल घोषणा करें और पंचायत चुनाव कराएं। ओमप्रकाश राजभर बस प्रोटोकॉल लेकर घूम रहे हैं। चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि संजय निषाद डर के कारण बोल रहे हैं। उन्हें पता है कि अगर चुनाव होंगे तो उनके हालात क्या होंगे। राजीव राय ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी समय पर पंचायत चुनाव कराए जाने की सख्त मांग कर रही है और इसके लिए किसी भी दबाव या डर से पीछे नहीं हटेगी।
राजीव राय ने अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान समझौते पर परेशानी बढ़ा है। उन्होंने कहा, हमारे विश्वगुरु कहा है, उनका कोई अता पता नहीं है। हमारी विदेश नीति पूरी तरह से फेल है। भीख का कटोरा लेकर खड़ा लेकर रहने वाला देश मध्यस्थता करा रहा है। विदेश नीति पूरी फेल है। चिंतन मंथन की जरूरत है।












