बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश जल्द ही एक नई फिल्म ‘रफ़्तार’ में साथ नजर आने वाले हैं। यह एक थ्रिलर-ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी घोषणा Amazon MGM Studios ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की है। फिल्म को 24 जुलाई 2026 को सिनेमा में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म ‘रफ़्तार’ को एक दमदार और रोमांच से भरपूर कहानी के रूप में पेश किया जा रहा है। इसकी कहानी शिक्षा उद्योग की प्रतिस्पर्धी दुनिया पर आधारित है। फिल्म में एक तेजी से बढ़ती हुई प्रदूषण और दो महत्वाकांक्षी लोगों की कहानी दिखाई देगी, जिनके सपने और लक्ष्य सफलता की दौड़ में टकराव होने लगते हैं। जैसे-जैसे पैसे और ताकत का असर बढ़ता है, उनके रिश्तों की भी कड़ी परीक्षा होती है।
इस फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं, जबकि इसे पत्रलेखा के प्रोडक्शन हाउस कम्पा फिल्म के तहत बनाया जा रहा है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले रोहन नरूला ने लिखा है, वहीं तरुण बाली इस प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
‘रफ़्तार’ में राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश के अलावा अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बाकी फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव जल्द ही फिल्म ‘निकम’ में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म मशहूर पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित होगी।
वहीं कीर्ति सुरेश हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘रिवॉल्वर रीटा’ में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन जेके चंद्रू ने किया था और इसमें राधिका सरथकुमार, सुपर सुब्बारायण, सुनील, अजय घोष, रेडिन किंग्सले और जॉन विजय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। यह फिल्म पिछले साल 28 नवंबर को सिनेमा में रिलीज हुई थी।



