बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक आलिया भट्ट और चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर का नया बंगला आखिरकार बनकर तैयार हो चुका है। मुंबई के बांद्रा में बने इस नए बंगले की झलकर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, रणबीर-आलिया का यह बंगला उनके दिलों के बेहद करीब है। निर्माण के समय अक्सर रणबीर अपनी बेटी राहा के साथ काम को देखने जाते थे।

नानी के नाम पर रखा बंगले का नाम

रणबीर कपूर ने अपने नए बंगले का नाम कृष्णा राज बंगला रखा है, जोकि उनकी नानी के नाम पर है। कृष्णा राज बंगला छह मंजिला शानदार घर है। पिछले कुछ महीनों में रणबीर और आलिया को नीतू कपूर के साथ अक्सर देखा जाता था। जिससे हर छोटी-छोटी बात उनके विजन के हिसाब से बन सके।

परिवार के साथ शिफ्ट होंगे कपल

निर्माण के समय यह खबर सामने आई थी कि रणबीर कपूर के इस आलीशान बंगले की कीमत कुल 250 करोड़ रुपए है। जिसे उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर रजिस्टर कर दिया है। हालांकि इस बात कितनी सच्चाई है इसकी कोई जानकारी नहीं है। अब देखना होगा कि इस बंगले में आलिया-रणबीर अपनी बेटी के साथ अकेल रहते हैं या फिर उनकी मां नीतू कपूर भी साथ में शिफ्ट होंगे।

यूजर के आए अलग-अलग रिएक्शन

अलिया-रणबीर का नया कृष्णा राज बंगला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इसको लेकर यूजर के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कोई यूजर इसे गरीबों का एंटीलिया बता रहा है तो कोई इसे बकवास कह रहा है। इतना ही नहीं एक यूजर ने इसे एल्विश यादव का घर बता दिया। वहीं एक यूजर ने इसे तो डब्बा तक कह दिया।

Karwa Chauth : करवाचौथ पर सज गया बाजार,सुनिए क्या बोली महिलाएं ?

शेयर करना
Exit mobile version