लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बनने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने स्वतंत्रता पूर्व और स्वतंत्रता उपरांत दोनों ही अवधियों को मिलाकर गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

योगी ने तोड़ा 8 साल 127 दिन का रिकॉर्ड

  • योगी आदित्यनाथ अब तक 8 वर्ष और 132 दिन तक मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं।
  • इससे पहले गोविंद बल्लभ पंत ने कुल 8 वर्ष 127 दिन (स्वतंत्रता पूर्व सहित) तक उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली थी।
  • अब यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड योगी आदित्यनाथ के नाम दर्ज हो गया है।

उत्तर प्रदेश के इतिहास में नया कीर्तिमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि के साथ न सिर्फ शासन में निरंतरता, बल्कि सुशासन, कानून व्यवस्था, विकास और जनकल्याण को भी नई दिशा दी है। यह कीर्तिमान उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता को दर्शाता है।

चोलवंश का इतिहास क्या है, Modi क्यों गए क्यों भारत के हर नागरिक को चोल वंश के बारे में जानना चाहिए?

शेयर करना
Exit mobile version