बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का फैनबेस देश ही नहीं दुनिया भर में है। कइयों के तो किंग खान फेवरेट एक्टर भी हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस एक्टर का भी कोई फेवरेट है। जी हां शाहरुख खान की इंडस्ट्री में कई लोग पसंद लेकिन इनमें से एक शख्स ऐसा है जिसकी जगह सबसे अलग है।

न तो हम काजोल का नाम लेंगे, न ही दीपिका पादुकोण या अनुष्का शर्मा का। जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में शाहरुख काम कर चुके हैं। लेकिन यही तो ट्विस्ट है इनमें से कोई भी शाहरुख का फेवरेट नहीं है।

अभिनेता अनुपम खेर ने शाहरुख खान से उनके चैट शो ‘कुछ भी हो सकता है’ में ये सवाल पूछा ता। जिसपर शाहरुख ने कहा अपने से काफी बड़ी एक्टर का नाम लिया। उन्होंने नाम लिया मुमताज़ का जिसपर अनुपम ने कहा कि अपने किसी भी सह-कलाकार का नाम नहीं लिया, वास्तव में, वह अपने से काफी बड़ी उम्र की किसी अभिनेत्री को पसंद करते हैं। शाहरुख ने कहा कि मुमताज़ उनकी ऑल टाइम फेवरेट हैं।

कैसा था मुमताज़ का बॉलीवुड करियर

मुमताज़ के माता-पिता ईरानी मूल के थे। जिनका तालाक मुमताज़ के जन्म के बाद एक साल बाद हो गया था। उनकी मां का नाम शादी हबीब आघा था और पिता का नाम अब्दुल सलीम अस्कारी। उनकी एंट्री बॉलीवुड में 1952 में फिल्म संस्कार से हुई थी। मुमताज़ ने अपने तीन दशक के करियर के दौरान राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, देव आनंद, जीतेन्द्र, शम्मी कपूर, धर्मेन्द्र और शशि कपूर सहित अपने युग के जाने-माने अभिनेताओं के साथ काम किया। उनके करियर को सबसे ज्यादा सपोर्ट पहलवान और फिल्म निर्माता दारा सिंह ने किया था। जिन्होंने उन्हें अपने साथ सबसे पहले फिल्म फौलाद में काम दिया था।

शेयर करना
Exit mobile version