दुनिया के पावरफुल पासपोर्ट की नई लिस्ट जारी कर दी गई है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की तरफ से जारी लिस्ट में साल 2024 में सबसे पावरफुल पासपोर्ट सिंगापुर का है। पावरफुल पासपोर्ट का मतलब किसी देश के नागरिकों को दूसरे देश में वीजा फ्री एंट्री से होता है। यह लिस्ट अंतर्राष्ट्रीय परिवहन संघ (IAIA) के आंकड़ो के हिसाब से जारी किया जाता है। वहीं, इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग ज्यादा अच्छी नहीं है।

रैंकिंग में पहले नंबर पर सिंगापुर

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग में पहले नंबर पर सिंगापुर का पासपोर्ट है। यह विश्व का सबसे पावरफुल पासपोर्ट है। बता दें सिंगापुर के नागरिक 195 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जापान, फ्रांस, स्पेन, इटली और जर्मनी के देशों के पासपोर्ट हैं। इस देश के नागरिक 192 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान का लिस्ट में स्थान

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में भारत और पाकिस्तान के पासपोर्ट की स्थिति खासा अच्छी नहीं है। इस लिस्ट में भारत 82वें पायदान पर है। बता दें भारत देश के नागरिक कुल 58 देशों में फ्री वीजा के यात्रा कर सकते हैं। वहीं अगर बात करें पाकिस्तान के पासपोर्ट की तो यहाँ के पासपोर्ट को 100वें पायदान पर जगह मिली है। इस देश के नागरिक कुल 33 देशों में बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में सबसे नीचे अफगानिस्तान का नाम दर्ज है। यहां के नागरिक कुल 26 देशों में फ्री वीजा ट्रैवल कर सकते हैं।

टॉप 10 देशों की लिस्ट

  • सिंगापुर
  • फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन
  • ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, लक्जमबर्ग, दक्षिण कोरिया, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्वीडन
  • न्यूजीलैंड, डेनमार्क, बेल्जियम, यूनाइटेड किंगडम, नार्वे और स्विटजरलैंड
  • पुर्तगाल और ऑस्ट्रेलिया
  • पोलैंड और ग्रीस
  • माल्टा, हंगरी, कनाडा और चेकिया
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • संयुक्त अरब अमीरात, लिथुआनिया और एस्टोनिया
  • स्लोवाकिया, लातविया, आइसलैंड और स्लोवेनिया

Parliament Session : मोदी सरकार के बजट की सपा सांसद लालजी वर्मा ने खोल दी पोल

शेयर करना
Exit mobile version