दिल्ली- यू-ट्यूबर अभिनव अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं…लेकिन इस बार यू-ट्यूबर अभिनव अरोड़ा मुश्किलों से घिर गए है…बता दें कि यू-ट्यूबर अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है…
भीड़ ने अभिनव अरोड़ा की कार के शीशे तोड़े…बताया जा रहा है कि हमले के दौरान अभिनव का परिवार कार के अंदर मौजूद था…हमले से पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी….वीडियो दिल्ली के तिलक नगर का बताया जा रहा है….
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि भीड़ डंडों से कार पर हमला कर रही है और शीशे तोड़ रही है. कार के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य डर के मारे चीखते हुए सुने जा सकते हैं. जैसे ही कार का अगला शीशा तोड़ा गया, अंदर बैठी एक महिला की चीख ने स्थिति की भयावहता को और स्पष्ट कर दिया.
इस मामले में अभिनव के पिता तरुण राज अरोड़ा ने बताया कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं. उन्होंने बताया कि हमलावरों का आरोप था कि उनकी कार से एक बच्चे के पैर में चोट लग गई है. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. और ये मामला पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है…













