लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र-2025 के दौरान 11 अगस्त से यातायात में बदलाव किए जाएंगे। इस दौरान विधानसभा के पास विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा धरना और प्रदर्शन की संभावना के मद्देनजर यातायात मार्गों में डायवर्जन किया जाएगा।

यातायात डायवर्जन व्यवस्था:

1 .बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़ या विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। यातायात लालबत्ती चौराहा, कैण्ट, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।

2. डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।

3. रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील, बर्लिंग्टन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैण्ट होकर अपने गंतव्य की ओर जाएगा।

4. संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की ओर रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगी। ये बसे बैकुण्ठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।

5. केकेसी तिराहा से चारबाग की ओर रोडवेज/सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगी। ये बसे लोको चौराहा, कैण्ट या बर्लिंग्टन चौराहा से कैसरबाग होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।

6. गोमतीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जाएंगी। ये बसें बैकुण्ठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैण्ट तक जाएंगी।

7. सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज/विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यातायात सिकन्दरबाग चौराहे से दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैयाझील होकर अपने गंतव्य तक जाएगा।

8. परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकन्दरबाग चौराहा से दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगा।

9. डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिंग्टन चौराहा, कैण्ट तक जाएगा।

महत्वपूर्ण नोट:
यदि किसी आम नागरिक को चिकित्सा आपातकाल या अन्य जरूरी सेवाओं के तहत यातायात मार्ग पर प्रतिबंध के बावजूद यात्रा की आवश्यकता हो, तो एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहन को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

UP विधानसभा संत्र से पहले ही BJP के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा, सुनिए क्या बोले सपा नेता...

शेयर करना
Exit mobile version