उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक बृजेश कुमार सिंह को एसपी लॉजिस्टिक्स लखनऊ बनाया गया है। वहीं एसपी अनूप कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा अंकिता शर्मा को बदायूं का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि ओम प्रकाश सिंह को कासगंज का एसपी बनाया गया है। अभिनव त्यागी को भदोही का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात किया गया है। इन तबादलों के साथ ही कई जिलों में पुलिस प्रशासन की नई कमान संभालने वाले अधिकारी अपने-अपने पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Virendra Singh से सुनिए- यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 7 IAS किये गए इधर से उधर

शेयर करना
Exit mobile version