उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक बृजेश कुमार सिंह को एसपी लॉजिस्टिक्स लखनऊ बनाया गया है। वहीं एसपी अनूप कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है।
लखनऊ
➡एसपी बृजेश कुमार सिंह हटाए गए
➡बदायूं घटना के बाद SP हटाए गए
➡बदायूं HPCL प्लांट में हत्याकांड का मामला
➡SP बृजेश कुमार सिंह का लखनऊ तबादला
➡बृजेश कुमार सिंह SP लॉजिस्टिक्स लखनऊ बने #Lucknow #SPTransfer | @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/DTodmMUdu0— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 14, 2026
इसके अलावा अंकिता शर्मा को बदायूं का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है। अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि ओम प्रकाश सिंह को कासगंज का एसपी बनाया गया है। अभिनव त्यागी को भदोही का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
वहीं पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर तैनात किया गया है। इन तबादलों के साथ ही कई जिलों में पुलिस प्रशासन की नई कमान संभालने वाले अधिकारी अपने-अपने पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।













