लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शासन ने 16 आईएएस अफसरों के बड़े तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है। इन बदलावों के तहत कई प्रमुख विभागों और प्राधिकरणों में नए चेहरे जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुख्य तबादले और नई जिम्मेदारियां:
- रंजन कुमार को प्रमुख सचिव खाद्य औषधि विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव आयुष बनाए रखा गया।
- सुहास एलवाई को डीजी युवा कल्याण का अतिरिक्त चार्ज मिला।
- चैत्रा वी को महानिदेशक आयुष विभाग नियुक्त किया गया।
- संजय खत्री को प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड प्राधिकरण बनाया गया।
- कंचन वर्मा को आयुक्त राजस्व परिषद नियुक्त किया गया।
- मोनिका रानी को प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनाया गया।
- विजय विश्वास पंत लखनऊ के नए कमिश्नर बने।
- रोशन जैकब को सचिव खाद्य औषधि प्रशासन के साथ-साथ आयुक्त खाद्य औषधि का चार्ज भी दिया गया।
- राजेश कुमार को द्वितीय डीजी पर्यटन नियुक्त किया गया।
- सौम्या अग्रवाल को मंडलायुक्त प्रयागराज बनाया गया।
- किंजल सिंह को परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया।
- ब्रजेश नारायण सिंह को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया।
- मनीषा त्रिघाटीया को सचिव महिला कल्याण पुष्टाहार नियुक्त किया गया।
- बी चंद्रकला को सचिव वन पर्यावरण विभाग के साथ-साथ CEO क्लीन एयर अथॉरिटी का भी चार्ज मिला।
- अनामिका सिंह को मंडलायुक्त बरेली बनाया गया।
- अपर्णा यू को डीजी मेडिकल हेल्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई।