लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित संगठन सूची जारी कर दी। दिल्ली से लखनऊ तक कई दौर के मंथन के बाद घोषित इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, विधायक पूजा पाल और सुरेश राणा जैसे बड़े चेहरों को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश पदाधिकारियों की पूरी सूची
उपाध्यक्ष: सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता।
महामंत्री: रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी।
मंत्री: विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान (लुनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर।
क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची
पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी नवाब सिंह नागर, ब्रज का पूरन लाल लोधी, कानपुर का राम किशोर साहू, अवध का अवधेश द्विवेदी, काशी का अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी विनोद राय को बनाया गया है।
मोर्चा अध्यक्ष
रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रवक्ता एवं कार्यालय टीम
दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत दीक्षित कार्यालय मंत्री होंगे, जबकि अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह कार्यालय सह-मंत्री की भूमिका में रहेंगे।
काफी समय से था इंतजार
गुरुवार सुबह जब पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से संगठन सूची जारी होने का सवाल किया तो उन्होंने कहा था, “थोड़ा सा धैर्य रखिए।” इसके कुछ ही देर बाद पार्टी ने पूरी लिस्ट सार्वजनिक कर दी। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पंकज चौधरी ने शीर्ष नेतृत्व के साथ दिल्ली में कई बार बैठक कर नामों पर अंतिम मुहर लगाई थी।











