लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।। राज्य सरकार ने 5 IPS अफसरों के तबादलों की घोषणा की है। इस क्रम में जय नारायण सिंह की लखनऊ वापसी हुई है और उन्हें एडीजी पावर कॉरपोरेशन नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, एमके बशाल को डीजी होमगार्ड बनाया गया है, जबकि प्रशांत कुमार को द्वितीय एडीजी प्रशासन एवं PHQ का जिम्मा सौंपा गया है। उपेंद्र अग्रवाल को आईजी इंटेलिजेंस और सत्येंद्र कुमार को डीआईजी पीएसी आगरा नियुक्त किया गया है।

इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाना और जिम्मेदारी के साथ संचालन सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। यह फेरबदल राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मामलों में तेजी और पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Virendra Singh से सुनिये- यूपी की ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप, कई अधिकारियों के हुए तबादले

शेयर करना
Exit mobile version