उत्तर प्रदेश का बुलडोजर क्या बंगाल के चुनाव में काम करेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पश्चिम बंगाल में आज की जनसभा को देखते हुए तो यही लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी बुलडोजर के सहारे पश्चिम बंगाल में वोट बटोरने का प्रयास कर रही है

जनसभा में कानून व्यवस्था पर दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल की एक चुनावी जनसभा में कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, उसी तरह जरूरत पड़ने पर यूपी का बुलडोजर बंगाल में भी इलाज करेगा। उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।

अपराध और अवैध कब्जों पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जहां अपराधियों को संरक्षण मिलता है, वहां आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में अपराध और अवैध कब्जों के मामलों में सख्ती की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर कानून का राज स्थापित किया गया है।

बुलडोजर को बताया सख्त कार्रवाई का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलडोजर अब सख्त कार्रवाई और कानून व्यवस्था का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि अपराध के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से ही जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा होता है और यही संदेश वह बंगाल की जनता को देना चाहते हैं।

West Bengal News | योगीमय हुआ पश्चिम बंगाल, UP Model का हवाला देकर TMC पर कर रहे प्रहार

शेयर करना
Exit mobile version