अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से मिर्जापुर स्थित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में युवाओं को डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर और सेल्फ-एम्प्लॉयड टेलर के कोर्स में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें रोजगार के नए अवसर भी दिए जा रहे हैं।

आज अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में 10 प्रशिक्षुओं का चयन नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी cyfuture में कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव के पद पर हुआ। इन प्रशिक्षुओं को 8 घंटे कार्य करने के बदले 15,800 से 17,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा, जो उनके कौशल और योग्यतानुसार निर्धारित होगा।
कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन की ऊषा मिश्रा और अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सुमित ने सभी प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन से अभय, ट्रेनर ऋषिकेश शुक्ला और सपना मौर्य भी उपस्थित थे।


