आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने पुलिस कांस्टेबल जेबी गौतम पर गंभीर आरोप लगाए। युवती ने वीडियो में कांस्टेबल पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया और यह भी कहा कि कांस्टेबल ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए थे।
आगरा
➡आगरा में युवती ने की आत्महत्या
➡पुलिस कांस्टेबल के साथ रह रही थी
➡आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल
➡वायरल वीडियो में कांस्टेबल पर लगाए आरोप
➡शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप
➡शादी का वादा कर संबंध बनाने का आरोप
➡ताजगंज थाने में तैनात कांस्टेबल जेबी… pic.twitter.com/6RTGZspq6Z— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 13, 2026
युवती के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और डीसीपी सिटी के आदेश पर आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। पुलिस कांस्टेबल जेबी गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला थाना ताजगंज क्षेत्र का है, और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



