हापुड़- उत्तर प्रदेश के हापुड़ से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर युवक को जहरीले सांप ने हाथ पर डस लिया. लेकिन सांप के डसने के बाद भी युवक साजिद ने हिम्मत दिखाई और उस सांप को पकड़ लिया.

इतना ही नहीं युवक बाद में सांप को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंच गया. जैसे ही युवक अस्पताल पहुंचा. तो अस्पताल में सांप देखकर लोगों के बीच में हड़कंप मच गया.

यहां अस्पताल में युवक का प्राथमिक उपचार किया गया उसके बाद में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया. ये मामला सिंभावली क्षेत्र के रतूपुरा गांव का है….

West Bengal Election पर बोले Congress  सांसद सुखदेव भगत, AIMIM को बताया BJP की B टीम!

शेयर करना
Exit mobile version