लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब रोडवेज की AC बसों में सफर करना महंगा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 1 मई से सभी AC बसों के किराए में 10% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

इस वृद्धि के बाद जनरथ, शताब्दी, स्कैनिया और वॉल्वो जैसी सभी AC बसों पर बढ़ा हुआ किराया लागू होगा। परिवहन विभाग ने इस बढ़ोतरी का कारण ऑपरेशनल कॉस्ट और ईंधन की बढ़ती कीमतें बताई हैं।

अब यात्रियों को गर्मियों में ठंडी यात्रा का आनंद लेने के लिए अधिक शुल्क चुकाना होगा। यह निर्णय यूपी रोडवेज के यात्री वर्ग पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव डाल सकता है।

''पहले उद्योग के नाम पर सिर्फ चीनी मिल थी'', Gorakhpur से बोले CM Yogi

शेयर करना
Exit mobile version