अगर आप इस वीकेंड रोमांटिक फिल्मों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में उपलब्ध हैं। इन फिल्मों में प्यार की गहराई और प्रेम कहानियों की खूबसूरती को बखूबी दर्शाया गया है। आइए जानते हैं इस वीकेंड आप कौन सी रोमांटिक फिल्में देख सकते हैं।

मसान (2015): ‘मसान’ एक ऐसी फिल्म है जो दो अलग-अलग कहानियों को पेश करती है। एक तरफ ऋचा चड्ढा की कहानी है तो दूसरी तरफ विक्की कौशल की। ​​फिल्म की गति थोड़ी धीमी है, लेकिन जब आप इसकी गहराई को समझते हैं तो यह बेहद खूबसूरत लगती है। आप इस फिल्म को यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं।

लुटेरा (2013): ‘लुटेरा’ एक रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म प्यार और त्याग की एक खूबसूरत कहानी पेश करती है। अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

मनमर्जियां (2018): यह फिल्म एक प्रेम त्रिकोण दिखाती है जिसमें विक्की कौशल, तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन अहम भूमिका में हैं। ‘मनमर्जियां’ एक दिलचस्प प्रेम कहानी है, जिसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

आकाश वाणी (2013): ‘आकाश वाणी’ एक अनोखी प्रेम कहानी है, जिसमें कार्तिक आर्यन और नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू जाएगी। आप इसे यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं।

जब तक है जान (2012): यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘जब तक है जान’ एक बेहद खूबसूरत प्रेम कहानी है। इसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आ रहे हैं। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

सनम तेरी कसम (2016): ‘सनम तेरी कसम’ एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है और आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।

आवारापन (2007): ‘आवारापन’ एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें इमरान हाशमी और श्रिया सरन की प्रेम कहानी दिखाई गई है। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

The post यदि आपके रिलेशनशिप में आ रही हैं दिक्कतें, तो आपको जरूर देखनी चाहिए ये फिल्में… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

शेयर करना
Exit mobile version