उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम दिवलपुर में एक पिता ने अपनी ही बेटी को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन इस बात से नाराज पिता ने उस पर गोली चला दी।
गोली लगने से युवती घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद में बेटी पर गोली चलाने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।














