मैनपुरी के भोंगाव थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरोली स्थित एक मैरिज होम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की को लड़का पसंद नहीं था इस बात से गुस्साए ;लड़के ने लड़की को गोली मार दी जो उसके सिर पर जा लगी.
मैनपुरी
🔫 लड़की को लड़का न पसंद आने पर लड़के ने मारी गोली
💥 लड़के की गोली लड़की के सिर के पास लगी
🚑 पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया
🏍️ आरोपी युवक की मौके से बाइक बरामद
📜 परिजनों की तहरीर पर पुलिस करेगी मुकदमा दर्ज
📍 भोंगाव के ग्राम भैंसरोली के मैरिज होम की घटना… pic.twitter.com/RMZL064quM— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 28, 2025
घटना के बाद पुलिस ने घायल युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी युवक की बाइक भी मौके से बरामद कर ली है, लेकिन वह फरार हो गया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है, और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
यह घटना भोंगाव के ग्राम भैंसरोली के एक मैरिज होम में हुई, जहां एक कार्यक्रम के दौरान यह विवाद उत्पन्न हुआ। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।