बुलंदशहर- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है….जहां पर शुगर मिल के गन्ना सुपरवाइजर अपनी जान दे दी है…और आत्महत्या करने की वजह से लोगों को हैरान कर दिया….क्योंकि वो काफी ज्यादा आर्थिक तंगी से झूझ रहा था…

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले की अनामिका शुगर मिल में कार्यरत गन्ना सुपरवाइजर शरीफ खां ने फांसी लगाकर जान दे दी…और इससे पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा…

इस नोट में शरीफ खां ने लिखा कि “मेरे घर पर आटा भी नहीं है”…

इसी हादसे के साथ में मृतक की बेटी ने शुगर मिल के अफसरों पर गंभीर आरोप लगाए है…मृतक की बेटी ने चीनी मिल अफसरों पर प्रताड़ित करने, कई महीने की तनख्वाह रोकने का आरोप लगाया है….

मृतक की बेटी ने कहा कि कई महीनों से तनख्वाह नहीं दी जा रही थी और मानसिक रुप से भी परेशान किया जा रहा था….इसी के साथ शुगर मिल गेट पर शव रखकर हंगामा भी किया गया…

Big Breaking | "मेरे घर पर आटा भी नहीं है..." गन्ना सुपरवाइजर ने पत्र लिखकर उठाया बड़ा कदम

शेयर करना
Exit mobile version