उत्तर प्रदेश की विधानसभा में गुरुवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। विधानसभा में भाजपा और सपा के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को राज्यपाल के अधिभाषण पर बोलने का मौका मिला।
इस दौरान अब्बास अंसारी ने अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं और खुले नाले की समस्या को सदन में उठाया। अंसारी ने कहा कि उनके क्षेत्र में 70 बेड का अस्पताल है, जबकि क्षेत्र में 200 से अधिक बेड की जरूरत है। उन्होंने ट्रामा सेंटर में बुनियादी चीजों की कमी और क्षेत्र में डाक्टरों की कमी की बात कही।
सदन में जब अब्बास अंसारी बोल रहे थे तभी उनका समय पूरा होने पर सदन की अध्यक्षता कर रहे मनोज पांडेय ने उन्हे रोका। तो इस दौरान अब्बास अंसारी के जबाव ने सभी को भावुक कर दिया। अंसारी ने थोड़ा समय मांगते हुए कहा – मैं चार साल में पहली मुझे बोलने का मौका मिला है। मैं 30 सेकंड और लूंगा…,
अब्बास अंंसारी ने आगे कहा- “मेरी मजबूरी को समझिए और मेरा तो ये भी ठिकाना नहीं है कि कब तक बोलने का मौका मिलेगा. आप जानते हैं… इसलिए मेरी बातों को सुन लीजिए.” फिर मनोज पांडे ने कहा आप आगे बोलेंगे।
सुभासपा विधायक ने आगे अपनी बात रखते हुए, क्षेत्र में डाक्टरों की कमी और स्पेशलिस्ट न होने की बात को रखा।













