उत्तर प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल के तहत 12 जून को लखनऊ स्थित लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय विद्यालयी खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे। यह आयोजन पहली बार शुरू किए गए मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार (2024-25) के अंतर्गत हो रहा है।

राज्य स्तरीय इस सम्मान समारोह में स्वर्ण पदक विजेताओं को ₹75,000 (एकल वर्ग) और ₹35,000 (टीम गेम) का नकद पुरस्कार, मेडल, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। इस अवसर पर 87 खिलाड़ी (73 छात्र, 14 छात्राएं) सम्मानित होंगे।

जनपद स्तर पर रजत और कांस्य पदक विजेताओं को जिलाधिकारी, प्रभारी मंत्री, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। रजत पदक विजेताओं को (एकल वर्ग में ₹50,000 और टीम गेम में ₹25,000) तथा कांस्य पदक विजेताओं को (एकल वर्ग में ₹30,000 और टीम गेम में ₹15,000) नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे।

68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता (2024-25) में उत्तर प्रदेश के 363 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 179 पदक (51 स्वर्ण, 46 रजत, 82 कांस्य) प्रदेश को दिलाए। यह सफलता एथलेटिक्स, कुश्ती, ताइक्वांडो, जूडो, हॉकी, शूटिंग, कराटे, बॉक्सिंग, तैराकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल आदि 20 से अधिक खेलों में मिली।

इस पहल से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। योगी सरकार की यह योजना युवाओं के आत्मविश्वास और प्रदेश की खेल क्षमता दोनों को नई उड़ान देने वाली साबित हो सकती है।

'अखिलेश के गुंडों पर कार्रवाई से बौखलाहट...' Varanasi पहुंचे Keshav Prasad Maurya ने सपा पर कसा तंज!

शेयर करना
Exit mobile version