संभल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 546.25 करोड़ रुपये की 221 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए बड़े एलान किए।
विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
- कुल 546.25 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ
- 108 नई परियोजनाओं का शिलान्यास, 113 का लोकार्पण
- संभल में जिला मुख्यालय और पुलिस लाइन की स्थापना का एलान
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा देने की घोषणा
धार्मिक आस्था से जुड़ा संबोधन
- संभल को बताया भगवान शिव और विष्णु की धरती
- सीएम योगी बोले, “संभल हम सभी की आस्था का प्रतीक है“
- “भगवान विष्णु का 10वां अवतार यहीं होगा“, CM का दावा
- “संभल की चर्चा पुराणों में की गई है“, सीएम योगी
गरीबों और महिलाओं के लिए योजनाएं
- पहले गरीबों को राशन नहीं मिलता था, अब कोई भूखा नहीं
- “गरीबों के हक पर पहले डाका डाला जाता था“, सीएम का हमला
- बेटियों की शादी के लिए सरकारी अनुदान अब सीधे खातों में
- रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर विशेष सुविधाएं महिलाओं के लिए
मुख्यमंत्री की बड़ी बातें
“संभल विवाद का विषय नहीं हो सकता, यह आस्था और विकास की भूमि है।”
“आज गरीबों को उनका हक मिल रहा है, पहले केवल लूट का खेल था।”
“संभल का अब खुद का जिला मुख्यालय होगा, अब लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल में ऐतिहासिक घोषणाएं करते हुए इसे धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर एक नई पहचान देने की बात कही। उनके दौरे को संभल के विकास की नई शुरुआत माना जा रहा है।