माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच कराई जा सकती है। यूपी सरकार न्यायिक आयोग का गठन कर सकती है। प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के पूर्व जज से जांच करा सकती है। शासन स्तर पर इसके लिए संभावना तलाशी जा रही है। इससे पहले भी सरकार ने बड़े मामलों- (विकास दुबे कांड, अतीक अशरफ मर्डर केस) में न्यायिक आयोग बना चुकी है।
मुख्तार अंसारी के घर के बाहर भारी संख्या में भीड़ उमड़ी है। लोग मुख्तार अंसारी जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
न्यापालिका पर पूरा भरोसा लेकिन सरकार पर नहीं….
वहीं, मुख्तार अंसारी के पारिवारिक बड़े भाई ने न्यायिक व्यवस्था में विश्वास जताया है। लेकिन सरकार पर विश्वास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जेल में मुख्तार अंसारी को जहर देकर मारा गया है।