भारतीय क्रिकेट टीम T-20 वर्लड कप 2024 में अपना शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारत आ चुकी है। दिल्ली के बाद आज ही शाम को पूरी टीम मुंबई पहुंच जाएगी, जहां जश्न संग जमकर आतिशबाजी होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने करीब 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब में अपना नाम शुमार किया है। इसलिए जश्न चरम पर है। 29 जून से ही भारतीय फैंस टीम के वापस लौटने का इंतजार कर रहे थे। आज दिल्ली से टीम इंडिया मुंबई जा रही है। जहां पर एक विक्ट्री परेड निकाली जाएगी।

टीम इंडिया की इस जश्न परेड में आप भी शामिल हो सकते है, इसके​ लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। आपको फ्री में एंट्री मिलेगी, लेकिन इसके लिए समय का ध्यान रखना होगा। आपको बतां दे भारतीय टीम की विक्ट्री परेड शाम को 5 बजे से शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक एनसीपीए से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकाली जाएगी। जिसकी दूरी करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की है।

खुशी की बात ये है कि खबर ये है कि वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले जश्न के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा। यानी आप फ्री में इस पूरे कार्यक्रम का आनंद ले पाएंगे। इसका ऐलान मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कर दिया गया है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शाम 6 बजे से पहले स्टेडियम में आपकी एंट्री हो जानी चाहिए। इसके बाद दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे और फिर प्रवेश नहीं होगा। वानखेड़े स्टेडियम की क्षमता करीब 50 हजार दर्शकों की है। इस बात की पूरी संभावना है कि कार्यक्रम के दौरान ये स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। इस लिए अगर आपको भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना है तो समय से पहुंचे अन्यथा गेट बंद हो जाएगा ।

शेयर करना
Exit mobile version