Actress Yamini Malhotra shared her pain in Mumbai. मुंबई की जानी-मानी एक्ट्रेस यामिनी मल्होत्रा ने हाल ही में अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्हें घर ढूंढ़ने में भारी मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि जब वह मकान मालिकों से संपर्क करती हैं, तो उन्हें न केवल उनकी पेशेवर स्थिति के बारे में पूछा जाता है, बल्कि जाति और धर्म जैसी निजी बातें भी पूछी जाती हैं।

यामिनी मल्होत्रा ने कहा, “बुरे हाल हैं, घर नहीं मिल रहा है। हेल्प कीजिए, तो पूछते हैं क्या करते हो। जब मैं बताती हूं कि एक्टर हूं, तो जवाब आता है, ‘अरे बाप रे, एक्टर!! एक्टर को कौन घर दिलाएगा।’” उन्होंने यह भी बताया कि फोन पर अक्सर पूछा जाता है, “हिंदू हो या मुसलमान, किस कम्युनिटी से हो?”

इस बयान के जरिए यामिनी ने मुंबई में किराए पर घर लेने की प्रक्रिया में जातिवाद और भेदभाव की समस्या को उजागर किया। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और लोग इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Noida News : त्योहार से पहले फूड विभाग का एक्शन, 7 सैंपल किए गए एकत्र

शेयर करना
Exit mobile version