मिर्ज़ापुर : अदाणी फाउंडेशन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मिर्ज़ापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सीनियर पुरुष/महिला वालीबॉल, कबड्डी और पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। यह आयोजन मिर्ज़ापुर थर्मल एनर्जी के कार्पोरेट सोशल उत्तरदायित्व पहल के तहत 9 से 11 फरवरी 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिस्खुरी पहाड़ी, मिर्ज़ापुर में हुआ। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रथम दिवस (9 फरवरी) – वालीबॉल प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका परिषद, मिर्ज़ापुर के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी द्वारा किया गया। पुरुष वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया, जिसमें अदलपुरा ने जिगना को 15-09, 15-13 से हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग में मवैया ने घरवासपुर को 21-16, 21-14 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।


द्वितीय दिवस (10 फरवरी) – कबड्डी प्रतियोगिता
कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज कल्याण अधिकारी राम विलाश यादव द्वारा किया गया। पुरुष वर्ग में जगापट्टी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को 24-20 से हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। महिला वर्ग में मिनी स्टेडियम चुनार ने मॉडल इंटर कॉलेज रूदौली को 23-07 से हराकर खिताब जीता।


तृतीय दिवस (11 फरवरी) – पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष निर्मला राय द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 215 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 150 पुरुष और 65 महिलाएं थीं। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं और उपविजेताओं को क्रीड़ा अधिकारी, अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल ने सम्मानित किया।इस सफल आयोजन को स्थानीय खेल प्रेमियों और नागरिकों द्वारा सराहा गया, और इसे खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना गया।













