डेस्क : मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब और खतरनाक रूप लेता जा रहा है। पिछले कुछ घंटों में खाड़ी क्षेत्र के कई देशों से मिसाइल और ड्रोन हमलों, इंटरसेप्शन और धमाकों की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
ईरान युद्ध हुआ और भयंकर, खाड़ी देशों में मिसाइल-ड्रोन हमले; दुबई, कतर, सऊदी और इराक तक तनाव।
मध्य-पूर्व में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब और खतरनाक रूप लेता दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ घंटों में खाड़ी क्षेत्र के कई देशों से हमलों, इंटरसेप्शन और विस्फोटों की खबरें… pic.twitter.com/5cSqfAGT1t
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 14, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप (Kharg Island) पर अमेरिकी हमलों के बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार वहां एयर डिफेंस सिस्टम, नौसैनिक ठिकानों और हेलीकॉप्टर सुविधाओं को निशाना बनाया गया। हालांकि तेल ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा है।
खाड़ी देशों में भी हालात तेजी से बदले हैं। कतर की राजधानी दोहा के ऊपर सेना ने एक मिसाइल इंटरसेप्ट करने का दावा किया। सऊदी अरब ने अपने पूर्वी क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम से एक ड्रोन मार गिराने की जानकारी दी। वहीं दुबई (यूएई) में एयर डिफेंस ने एक हवाई हमले को रोक दिया, लेकिन इंटरसेप्शन के बाद गिरा मलबा एक इमारत पर गिरा।
उधर इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर के हेलिपैड को मिसाइल से निशाना बनाए जाने की खबर भी सामने आई है। इन घटनाओं के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सैन्य तनाव और सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।



