डेस्क : मिडल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, सोने और चांदी की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कारोबारियों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने से दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जबकि चांदी भी फिसलकर 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बाजार में मुनाफावसूली के कारण कीमतों में यह गिरावट देखने को मिली।

इसके साथ ही, शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहते हैं, जिससे कीमतों में और उतार-चढ़ाव का सामना किया जा सकता है।

शंकराचार्य को बदनाम कर रही सरकार, सपा प्रमुख Akhilesh Yadav का गाय को लेकर बड़ा बयान

शेयर करना
Exit mobile version