लखनऊ- राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में मानवेंद्र हत्याकांड रोंगटे खड़े कर देने वाला है…इस मामले में लगातार खुलासे पर खुलासे हो रहे है.
बेटे ने अपने बाप को किस तरीके से मौत के घाट उतारा, उस घटना से जुड़ी एक-एक परतें धीरे धीरे खुल रही है.
अब जो मानवेंद्र हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. उसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए है.
बता दें कि बेटे ने बाप की डेड बॉडी के टुकड़े किए थे. लेकिन रीढ़ की हड्डी आरी से नहीं काट पाया. पिता की हत्या कर शव के चार टुकड़े किए. पेट और पीठ पर 8-8 इंच गहरे कट लगाए. शरीर को पूरी तरह अलग करने की कोशिश की.
बेटे ने बाथरूम में शव के टुकड़े किए थे.इतना ही नहीं दुर्गंध छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर भी डाला. खून के निशान मिटाने के लिए दीवारों को रंगा. अब पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया है.



