Google Nano Banana 2 Lite : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में गूगल ने एक और बड़ा बेहतरीन काम किया है। दरअसल, गूगल ने अपना नया AI मॉडल नैनो बनाना 2 लाइट पेश किया है। इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि यह आपको सिर्फ 4 सेकंड में AI फोटो रेडी कर देगा। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे तेज और सबसे सस्ता मॉडल है, जिसे यूजर्स को शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
बहुत सारे क्रिएटिव काम करेगा
वही कंपनी का कहना है कि यह मॉडल उन कामों के लिए डिजाइन किया गया है जहां स्पीड की अहमियत होती है। यह ऐसी सिचुएशन में सबसे अच्छा ऑप्शन साबित होगा जहां यूजर को रीज़निंग से ज्यादा तेज काम की जरूरत होती है। इसे कंपनी ने खास तौर पर रैपिड विजुअल आइडिएशन, रैपिड प्रोटोटाइपिंग, बड़े पैमाने पर AI इमेज जेनरेशन और हाई-वॉल्यूम कंटेंट जेनरेशन जैसे कामों के लिए डिजाइन किया है।
सिर्फ़ 4 सेकंड में फ़ोटो तैयार
कंपनी के मुताबिक, Nano Banana 2 Lite अपनी तेज़ स्पीड के लिए जाना जाता है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल लगभग 4 सेकंड में टेक्स्ट को इमेज में बदल सकता है। ऐसे में, यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म हो सकता है जो बड़ी मात्रा में फ़ोटो बनाना चाहते हैं।
क्वालिटी पर भी रहेगा फ़ोकस
Google का दावा है कि Nano Banana 2 Lite सिर्फ़ स्पीड के लिए नहीं बल्कि क्वालिटी कंटेंट देने में भी सक्षम है। यह मॉडल यूज़र को फ़ोटो के अंदर सभी टेक्स्ट को अच्छी तरह से मैनेज करने में भी सक्षम बनाता है।
Google कई मॉडल्स को अपडेट करने पर भी काम कर रहा है
इसके अलावा, कंपनी ने इस मॉडल को अलग-अलग ज़रूरतों के हिसाब से पेश किया है। Nano Banana 2 Lite उन यूज़र्स के लिए बेहतर माना जाता है जिन्हें बड़ी संख्या में AI इमेज की ज़रूरत होती है और यह काम कम कीमत में हो जाना चाहिए। वहीं, Nano Banana 2 उन यूज़र्स के लिए है जो हाई क्वालिटी, अच्छी स्पीड और किफ़ायती कीमत के साथ नॉर्मल इस्तेमाल चाहते हैं। इसलिए यह नया मॉडल किफ़ायती होने के साथ-साथ काफ़ी ब्राइट भी है जो यूज़र्स को काफ़ी पसंद आ सकता है। AI की रेस में Google अपने कई मॉडल्स को अपडेट करने पर भी काम कर रहा है।















