महाराष्ट्र में दम दिखाएगी सपा, इन सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारीसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इस बार चुनाव में सपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने जा रही है। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिये  इंद्रजीत सरोज विधायक मंझनपुर कौशाम्बी , माता प्रसाद पाण्डेय विधायक इटवा सिद्धार्थनगर,लकी यादव विधायक मलहनी जिला जौनपुर, तूफानी  सरोज विधायक केराकत जौनपुर को समाजवादी पार्टी का मुंबई /महाराष्ट्र प्रदेश का प्रभारी नामित किया  है।

समाजवादी पार्टी मुंबई के अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने आज सुबह अखिलेश यादव से मुलाक़ात की थी। उन्होंने पार्टी की मदद के लिये कुछ नेताओ को मुंबई भेजने का आग्रह किया था।

अबु आजमी होंगे प्रमुख चेहरा

महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी चुनाव प्रभारियों के साथ बड़े चेहरों में से एक होंगे। सपा प्रमुख से मुलाकात कर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। जिसके बाद प्रभारियों के नाम तय किए गए।

सपा मांग रही 12 सीटें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव सपा ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन से 12 सीटें मांगी है। हालांकि गठबंधन की ओर से सपा को एक भी सीट नहीं देने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में सपा अपने दम पर मानकोर शिवाजी नगर, भायखला, वर्सोवा, इससे सटे ठाणे की भिवंडी ईस्ट, औरंगाबाद और भिवंडी वेस्ट जैसे मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं।

शेयर करना
Exit mobile version