प्रयागराज: पिछले साल महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वायरल वीडियो के बाद फिल्म निर्माता सानोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में लीड रोल ऑफर किया। फिल्म का नाम है ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’, जिसमें मोनालिसा नॉर्थ इंडियन लड़की का किरदार निभा रही हैं।
महाकुंभ में वायरल हुए वीडियो ने मोनालिसा की किस्मत बदल दी। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो डायरेक्टर सानोज मिश्रा का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहा। सानोज ने उन्हें फिल्म साइन करने के लिए कहा, जो महाकुंभ के दौरान ही हुआ। फिल्म की शूटिंग चार शेड्यूल में हुई, जिसमें इटावा, मणिपुर, नेपाल और देहरादून के रियल लोकेशन्स पर शूट किया गया।
फिल्म की कहानी मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां मोनालिसा की लव स्टोरी सामने आती है। सानोज मिश्रा ने बताया कि मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी गई और अब वह फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकी हैं।
अब मोनालिसा अपनी फिल्म की टीम के साथ माघ मेला में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आ रही हैं, जहां वह मां गंगा का आशीर्वाद लेंगी।













