Akhilesh Yadav attacks BJP over inflation, taxes and ‘AI song’, threatens to file FIR. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, बढ़ते टैक्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ‘AI गाने’ को लेकर सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार लगातार टैक्स बढ़ाकर महंगाई को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में हुई ₹60 की बढ़ोतरी का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार की नीतियों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

सपा प्रमुख ने कहा कि जब कोई चीज एक बार महंगी हो जाती है तो उसके दाम दोबारा कम नहीं किए जाते, जिससे आम लोगों पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गाड़ियों पर 60 से 70 प्रतिशत तक टैक्स वसूला जा रहा है, जिसके कारण परिवहन महंगा होता है और इसका असर रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर भी पड़ता है।

प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए एक गाना लॉन्च किया गया है। उनका दावा है कि यह गाना संभवतः आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी जल्द ही FIR दर्ज कराएगी। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Lucknow | Keshav Prasad Maurya के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप | Big News

शेयर करना
Exit mobile version