मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने का सही मेडिकल कारण परिवार ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है, और उनकी हालत पर अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिली है।

बता दें, सलीम खान के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद, उनके बेटे और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हॉस्पिटल में पहुंचे। सलमान को भारी सुरक्षा के बीच काली टी-शर्ट और कैप पहने हुए हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा गया, हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।

वहीं, सलीम खान की बेटी अलवीरा खान, उनके दामाद और अभिनेता आयुष शर्मा भी हॉस्पिटल में उनके पास पहुंचे।

बता दें, सलीम खान, जिन्होंने नवंबर 2025 में अपना 90वां जन्मदिन मनाया, भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक अहम स्थान रखते हैं। वे प्रसिद्ध स्क्रीनराइटिंग जोड़ी सलीम-जावेद के सदस्य हैं, जिन्होंने 1970 के दशक में बॉलीवुड को नई दिशा दी। इस जोड़ी की लिखी फिल्में जैसे ‘शोले’, ‘ज़ंजीर’ और ‘दीवार’ ने न केवल बेहतरीन कमर्शियल सक्सेस हासिल की, बल्कि भारतीय सिनेमा और संस्कृति पर गहरा असर भी छोड़ा।

सलीम खान की कहानी कहने की शैली और उनके द्वारा गढ़े गए “एंग्री यंग मैन” के किरदारों ने बॉलीवुड में एक नई लहर पैदा की और कई दशकों तक फ़िल्ममेकर्स और राइटर्स को प्रभावित किया। उनकी फिल्मों ने दर्शकों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि समाज की विभिन्न परिस्थितियों को भी उजागर किया।

फिलहाल, सलीम खान की सेहत के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, और उनके फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

"Form 7 नई व्यवस्था नहीं" सपा के आरोपों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी Navdeep Rinwa का बड़ा बयान!

शेयर करना
Exit mobile version