डेस्क : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दिया है जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि जब राष्ट्रपति किसी राज्य के दौरे पर जाते हैं तो मुख्यमंत्री और मंत्रियों को भी वहां मौजूद होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
🚨 बड़ी खबर | राष्ट्रपति का असाधारण बयान, ममता बनर्जी पर जताई नाराज़गी
देश की राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दिया है जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपति किसी राज्य के दौरे पर जाते हैं तो मुख्यमंत्री और मंत्रियों… pic.twitter.com/a85zLETvKP
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 7, 2026
राष्ट्रपति ने कहा, “मैं भी बंगाल की बेटी हूं… ममता दीदी भी मेरी बहन हैं, मेरी छोटी बहन। मुझे नहीं पता कि वह मुझसे नाराज़ थीं या नहीं, इसलिए शायद ऐसा हुआ।”
यह बयान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी को लेकर आया था, जब राष्ट्रपति अपने राज्य दौरे पर थीं। राष्ट्रपति का इस तरह सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करना अभूतपूर्व माना जा रहा है और इसने राजनीतिक चर्चा को और भी तेज़ कर दिया है।
राष्ट्रपति के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या राज्य और केंद्र के बीच रिश्तों में कोई खटास आ गई है, खासकर जब ममता बनर्जी जैसी प्रमुख नेता और मुख्यमंत्री इस पर प्रतिक्रिया देने से चूकीं।



