Delhi: भारतीय जनता पार्टी से सांसद मनोज तिवारी ने पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी के कारनामे बहुत ही तरह के होते हैं, और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं पर इन आरोपों का सिलसिला लगातार जारी रहा है। इन नेताओं पर हमेशा यह आरोप लगा है कि वे साक्ष्य को मिटाने में माहिर हैं और अपने काम में किसी को भी गलत तरीके से फंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

मनोज तिवारी ने केजरीवाल और उनकी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में सभी जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी नीतियों के माध्यम से शराब माफिया के हित में काम किया। तिवारी का आरोप है कि केजरीवाल ने दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को बदलकर शराब के कारोबारियों का साथ दिया। उन्होंने पूछा कि अगर नई एक्साइज पॉलिसी में कोई गड़बड़ी नहीं थी, तो केजरीवाल ने उसे क्यों हटाया?

वहीं, मनोज तिवारी ने कहा कि पहले सरकार को 12% कमीशन मिलता था एक्साइज से, जबकि 2% कमीशन बेचने वाले को मिलता था। लेकिन केजरीवाल ने इसे उल्टा कर दिया, जिससे साफ होता है कि वे शराब माफिया के पक्ष में काम कर रहे थे।

मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि दिल्ली की जनता अब सच्चाई जान चुकी है और यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल सत्ता में वापस नहीं आ सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय ने केजरीवाल को सीएम के तौर पर फाइल साइन करने से रोक दिया था और पूरे मामले में 173 फोन भी नष्ट किए गए थे।

बता दें, तिवारी ने उम्मीद जताई कि सीबीआई उच्च न्यायालय में इस मामले को लेकर जाएगी और हमें उम्मीद है कि केजरीवाल को सजा मिलेगी। उनका कहना था कि केजरीवाल तो बेल मिलने पर नाचते थे, लेकिन अब सीबीआई के पास सारे साक्ष्य हैं और उच्च न्यायालय में उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

Swami Avimukteshwaranand पर लगे आरोपों पर भड़की बनारस की जनता | आशुतोष महाराज को लेकर कही बड़ी बात

शेयर करना
Exit mobile version