साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम और पोस्टर रिवील किया, जिसे पहले ‘AA22xA6’ के नाम से जाना जाता था। अब इस फिल्म का नाम ‘राका’ रखा गया है और पोस्टर भी काफी आकर्षक है, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
‘राका’ का नाम और पोस्टर रिवील
फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फिल्म का नाम और नया पोस्टर जारी किया है। फिल्म का नाम ‘राका’ रखा गया है और मेकर्स ने इसे सीमाओं से बाहर जाकर देखने के लिए तैयार रहने की बात कही है। पोस्टर कई भाषाओं में रिलीज किया गया, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी भी शामिल हैं। मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “AA22xA6 का नाम अब राका है। खुद को सीमाओं से आगे देखने के लिए तैयार करें।”
‘राका’ पोस्टर में क्या खास है?
‘राका’ के पोस्टर में अल्लू अर्जुन का आधा चेहरा नजर आ रहा है, जहां उन्होंने अपने चेहरे को छुपाया है। उनके चेहरे के आगे एक डरावने जानवर का पंजा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा, उनके सिर पर बाल नहीं हैं और माथे पर एक अलग तरह का निशान है, जो उन्हें एक आम इंसान से अलग करता है।
फैंस का जोश और रिएक्शन
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म के पोस्टर का अनावरण करने पर फैंस ने अपनी खुशी जाहिर की। एक फैन ने पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “ये तो हॉलीवुड के टक्कर का है।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “राका का इंतजार है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इंडस्ट्री का एक ही भाई, अल्लू भाई।” फैंस ने फिल्म के पोस्टर की तारीफ करते हुए लिखा, “वाव, क्या पोस्टर है।”
फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशन
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म ‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा, रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आ सकते हैं।














