Lucknow : आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने भारत समाचार के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा के पॉडकास्ट में कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

अन्ना हजारे से कोई परिचय नहीं

संजय सिंह ने बताया कि उनका अन्ना हजारे से कोई व्यक्तिगत परिचय नहीं था, और AAP में आने का मुख्य कारण केजरीवाल जी थे, जिन्होंने उन्हें दिल्ली बुलाया।

अगस्त आंदोलन और रामलीला मैदान

संजय सिंह ने कहा कि अगस्त महीने में आंदोलन काफी तेज़ हो गया था, और रामलीला मैदान पूरी तरह से आंदोलनकारियों से भरा हुआ था। उन्होंने 13 दिन तक आंदोलन का संचालन किया। आंदोलन पूरी तरह लोकपाल कानून पर केंद्रित था।

पार्टी और नेतृत्व में भूमिका

संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि वह हमेशा पार्टी की डिसीजन मेकिंग बॉडी का हिस्सा रहे और अन्ना जी के निर्णय का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, “पार्टी बनाना उस समय की जरूरत थी।” अपने राजनीतिक गुरु के रूप में उन्होंने रघु ठाकुर का नाम लिया।

बीजेपी और आरएसएस पर कटाक्ष

संजय सिंह ने बीजेपी और आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “RSS-BJP झूठ फैलाने की सबसे बड़ी संस्था है”, और आम जनता तक सही जानकारी पहुँचाने की आवश्यकता है। ब्रजेश मिश्रा के साथ हुई इस बातचीत में संजय सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, पार्टी में योगदान और समाज एवं देश के मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय साझा की, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

GST के नए स्लैब लागू होने के बाद PM Modi की पहली मन की बात, जनता से की ये बड़ी अपील !

शेयर करना
Exit mobile version