Tesla First Showroom India: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनिया में नया तूफान आया है! Tesla ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Model Y को भारत में लॉन्च कर दिया है। लॉन्च के साथ ही मुंबई में कंपनी का पहला शोरूम भी खोल दिया गया है, जिससे साफ है कि Tesla अब भारतीय बाजार में बड़ा दांव खेलने जा रही है।
कीमत और वेरिएंट
Tesla Model Y को दो ट्रिम्स में लॉन्च किया गया है….
- स्टैंडर्ड वेरिएंट: ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम)
- लॉन्ग रेंज वेरिएंट: ₹67.89 लाख (एक्स-शोरूम)
दोनों ही वेरिएंट्स रियर व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ पेश किए गए हैं। 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं की गई है।
बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस
Tesla Model Y में दो बैटरी ऑप्शन्स मिलते हैं…
- 60 kWh बैटरी पैक: रेंज 500 किमी (फुल चार्ज में)
- 75 kWh बैटरी पैक: रेंज 622 किमी (फुल चार्ज में)
यह कार लगभग 295hp की पावर जनरेट करती है और इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है।
डिज़ाइन और फीचर्स:
Model Y का डिजाइन एक प्रीमियम स्पोर्ट्स कार की तरह है। मुख्य फीचर्स में शामिल हैं….
- 15.4 इंच का फ्रंट इंफोटेनमेंट सिस्टम
- रियर में 8 इंच की स्क्रीन
- ड्यूल ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- 19 इंच के क्रॉस फ्लो व्हील्स
- फिक्स ग्लास रूफ
- पावर रियर लिफ्टगेट
स्पेस की बात करें तो यह कार 5 लोगों के बैठने के लिए बनाई गई है और इसकी सीटें आरामदायक व एडजस्टेबल हैं। इसके सस्पेंशन भारतीय सड़कों के हिसाब से ट्यून किए गए हैं, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस स्मूद रहता है।
Tesla का पहला शोरूम मुंबई में खोला गया है, और आने वाले महीनों में अन्य मेट्रो शहरों में भी विस्तार की योजना है। यह भारत में Tesla के EV मार्केट में कदम रखने की बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।