वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने गुरुवार को कहा कि भारत की तारीफ करते हुए भारत की विकास दर को दुनिया की अर्थव्यवस्था का सबसे अच्छा हिस्सा बताया है। उन्होंने ये भी कहा है कि इसमें सबसे ज्यादा चीजें घरेलू बाजार से प्रेरित है। इसमें बिलकुल भी संदेह नहीं की भारतीय अर्थव्यवस्था का ये दौर सुनहरे दौरों में से एक है। ऐसा कहने के पीछे उन्होंने वजह भी बताई उन्होंने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि इस तरह के माहौल में छह, सात प्रतिशत और उससे अधिक की दर से विकास करने में सक्षम होना ये दिखाता है कि उन्होंने वहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है।
भारत में बहुत सी वृद्धि हुई है, जो घरेलू बाजार से ही संचालित है, जो वास्तव में कुछ मायनों में एक स्वस्थ संकेत है। कुछ चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बंगा ने कहा कि कुछ चीजों पर भारत को ध्यान देने की जरूरत है जैसे की जीवन की गुणवत्ता, वायु और जल की गुणवत्ता इन सारी चीजों पर काम करने की आवश्यकता है। बंगा ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि हम इनसे संबंधित कई विषयों पर उनके साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, और मुझे लगता है कि हम आने वाले महीनों में परियोजनाओं के संदर्भ में उनके और अधिक परिणाम देखेने वाले हैं। विश्व बैंक के संचालन के लिए प्रबंध निदेशक अन्ना बेजर्डे ने कहा है कि बैंक सरकार के विकास को नौकरियों और सतत विकास में बदलने में सहायता कर रहा है। उन्होंने महिला कार्यबल भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बात की क्योंकि भारत में महिलाओं की भागीदारी के स्तर को बढ़ाने की बहुत अधिक संभावना है। वर्ल्ड बैंक शहरी विकास के मामले में भी भारत के साथ काम कर रहा है क्योंकि शहरों को और अधिक रहने योग्य बनाने की बहुत ज्यादा संभावना निकटतम भविष्य में नजर आ रही है।